गाजियाबाद में 5 दर्जन से अधिक रसोई गैस सिलेंडर फटे, मची अफरा-तफरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2025 10:30 IST2025-02-01T10:19:55+5:302025-02-01T10:30:40+5:30

LPG cylinders exploded in Ghaziabad: गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र में शनिवार तड़के एक ट्रक में आग लगने से उसमें रखे 60 से ज्यादा रसोई गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक जोरदार विस्फोट हुए। दमकल विभाग ने यह जानकारी दी। इस घटना से इलाके में दहशत और अफरा-तफरी फैल गई। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

More than five Dozen LPG cylinders exploded in Ghaziabad, causing panic | गाजियाबाद में 5 दर्जन से अधिक रसोई गैस सिलेंडर फटे, मची अफरा-तफरी

गाजियाबाद में 5 दर्जन से अधिक रसोई गैस सिलेंडर फटे, मची अफरा-तफरी

Highlightsगाजियाबाद में पांच दर्जन से अधिक रसोई गैस सिलेंडर फटे, मची अफरा-तफरी

LPG cylinders exploded in Ghaziabad:गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र में शनिवार तड़के एक ट्रक में आग लगने से उसमें रखे 60 से ज्यादा रसोई गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक जोरदार विस्फोट हुए। दमकल विभाग ने यह जानकारी दी। इस घटना से इलाके में दहशत और अफरा-तफरी फैल गई। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि लोनी क्षेत्र में स्थित भारत गैस फिलिंग प्लांट से गाजियाबाद की ओर जा रहे रसोई गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में आज तड़के करीब चार बजे आग लग गई।

यह आग संभवत: गैस सिलेंडरों में घर्षण के कारण लगी।” उन्होंने बताया कि ट्रक में आग लगी देख चालक ने अपने वाहन को एक पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर दिया। इस दौरान एक के बाद एक 60 से अधिक सिलेंडर फटकर दूर जा गिरे, जिससे पुराने फर्नीचर की चार से पांच दुकानों में आग लग गई। उन्होंने कहा कि घरों और सड़क किनारे खड़े कुछ वाहन भी जल गए हैं, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पाल ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की आठ से अधिक गाड़ियों को लगाया गया था, करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू कर लिया।

Web Title: More than five Dozen LPG cylinders exploded in Ghaziabad, causing panic

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे