लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पचास प्रतिशत से अधिक कोविड-19 बिस्तर खाली: जैन

By भाषा | Updated: November 28, 2020 17:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के मरीजों के लिए आरक्षित कुल बिस्तरों में से 50 प्रतिशत बिस्तर खाली पड़े हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “वर्तमान में बारह सौ से अधिक आईसीयू बिस्तर और लगभग 9,500 सामान्य बिस्तर खाली हैं। कुल पचास प्रतिशत से अधिक बिस्तर उपलब्ध हैं। इसलिए हम थोड़ी बेहतर स्थिति में हैं।”

मंत्री ने कहा कि शुक्रवार को ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर कुछ समस्याएं थी जिन्हें सुलझा लिया गया है।

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,482 नए मामले सामने आए । 98 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 8,909 हो गई।

शुक्रवार को जैन ने कहा था कि कोविड-19 का टीका आने पर, दिल्ली के पास पर्याप्त संसाधन और उपकरण हैं जिससे कुछ ही हफ्तों में पूरी आबादी का टीकाकरण किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू