लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के पहले चार हफ्तों में आठ लाख से अधिक प्रवासियों ने दिल्ली छोड़ी : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: May 22, 2021 16:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के पहले चार हफ्ते में राष्ट्रीय राजधानी से आठ लाख से अधिक प्रवासी अपने गृह राज्यों के लिए रवाना हो चुके हैं। यह जानकारी दिल्ली परिवहन विभाग की एक रिपोर्ट में दी गई।

19 अप्रैल से 14 मई के बीच आठ लाख सात हजार 32 प्रवासी कामगार दिल्ली से बसों से अपने गृह राज्यों के लिए रवाना हुए। इनमें से 3,79,604 प्रवासी लॉकडाउन के पहले हफ्ते में रवाना हुए। इसके बाद से इस संख्या में कमी आई और दूसरे हफ्ते में 2,12,448 प्रवासी जबकि तीसरे हफ्ते में 1,22,490 और चौथे हफ्ते में 92,490 यात्री अपने घरों को रवाना हुए।

रिपोर्ट में बताया गया, ‘‘करीब आठ लाख प्रवासियों को बिना दिक्कत के उने घरों तक पहुंचने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सरकार ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित पड़ोसी राज्यों के परिवहन अधिकारियों के साथ समय रहते समन्वय किया।’’

इसमें बताया गया कि लॉकडाउन के पहले चार हफ्ते के दौरान बसों ने 21,879 अंतरराज्यीय फेरे लगाए।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले 19 अप्रैल को लॉकडाउन लगाया जिसे कई बार बढ़ाया गया और अंतिम बार इसे 16 मई को बढ़ाया गया ।

इसमें बताया गया कि वर्तमान लॉकडाउन में प्रवासियों ने ‘‘रेलगाड़ी से यात्रा’’ को तरजीह दी क्योंकि इस वर्ष लॉकडाउन के दौरान रेलगाड़ियों का संचालन जारी था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां