लाइव न्यूज़ :

ओडिशा बोर्ड की 12वीं कक्षा में कला वर्ग की परीक्षा में 98 प्रतिशत से ज्यादा विद्यार्थी उत्तीर्ण

By भाषा | Updated: August 14, 2021 19:03 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 14 अगस्त ओडिशा उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीएचएसई) ने शनिवार को 12वीं कक्षा के कला वर्ग के परिणाम जारी किये और कुल 98 प्रतिशत से ज्यादा परीक्षार्थियों को सफलता हासिल हुई। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर है।

विद्यालय एवं जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने बताया कि कोविड-19 की खतरनाक दूसरी लहर की वजह से परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका और विद्यार्थियों को वैकल्पिक आकलन व्यवस्था के तहत अंक दिए गए हैं। दास ने परीक्षा परिणाम की घोषणा यहां स्थित सीएचएसई कार्यालय में की।

कला वर्ग में 1.89 लाख विद्यार्थियों में से 1,86,685 को 12वीं की परीक्षा में सफलता हासिल हुई। कुल उम्मीदवारों में से 98.58 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। मंत्री ने बताया कि कम से कम 95 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले हैं। उन्होंने बताया कि 92.34 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा पास की जबकि 85.98 प्रतिशत लड़कों को सफलता हासिल हुई।

वाणिज्यिक वर्ग में 4,879 विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त हुई। कुल 99.16 प्रतिशत उम्मीदवारों को सफलता मिली। विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम 31 जुलाई को ही जारी हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!