लाइव न्यूज़ :

भारत में अब तक कोविड टीकों की 97 करोड़ से अधिक खुराकें दी गयीं : सरकार

By भाषा | Updated: October 14, 2021 21:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर देश भर में बृहस्पतिवार को कोविड टीकों की 27 लाख से अधिक खुराकें दी गयी और इसके साथ ही देश भर में अब तक दी गयी खुराकों की संख्या 97 करोड़ को पार कर गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

शाम सात बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 69,24,56,103 पहली खुराक दी गई है जबकि 27,86,64,302 दूसरी खुराक दी गई है। कुल मिलाकर 18-44 आयु वर्ग के व्यक्तियों को 39,10,45,406 पहली खुराक दी गई है वहीं 10,80,93,471 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है।

मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक दिन भर की अंतिम रिपोर्ट के एकत्र होने के साथ ही दैनिक टीकाकरण संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है। बुधवार को टीकों की 27,62,523 खुराकें दी गईं।

मंत्रालय ने रेखांकित किया कि देश में सबसे संवेदनशील जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के लिए एक उपकरण के तौर पर टीकाकरण अभियान की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है और उच्चतम स्तर पर इसकी निगरानी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया