लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में पिछले पांच साल में 960 से अधिक आतंकवादी ढेर, 413 सुरक्षाकर्मी शहीदः रेड्डी

By भाषा | Updated: July 16, 2019 17:26 IST

सुरक्षा बल आतंकवादियों के खिलाफ सक्रियता से कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की समन्वित कोशिशों के जरिए वर्ष 2014 से जून 2019 तक जम्मू कश्मीर में 963 आतंकवादियों को मार गिराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन चौधरी को मुद्दा उठाने का मौका नहीं देने पर कांग्रेस ने लोकसभा में किया वाकआउट।रेड्डी ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि आतंकवाद को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में पिछले पांच साल में 960 से अधिक आतंकवादी और 413 सुरक्षाकर्मी शहीद हैं।

रेड्डी ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि आतंकवाद को कतई भी बर्दाश्त नहीं करने की सरकार की नीति के अनुपालन में सुरक्षा बल आतंकवादियों के खिलाफ सक्रियता से कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की समन्वित कोशिशों के जरिए वर्ष 2014 से जून 2019 तक जम्मू कश्मीर में 963 आतंकवादियों को मार गिराया गया।

हालांकि, इन अभियानों में 413 सुरक्षाकर्मियों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी। 

अधीर रंजन चौधरी को मुद्दा उठाने का मौका नहीं देने पर कांग्रेस ने लोकसभा में किया वाकआउट

कांग्रेस सदस्यों ने मंगलवार को उस समय लोकसभा से वाकआउट किया जब पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को सदन में उनका मुद्दा नहीं उठाने दिया गया।

अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कोई मुद्दा उठाना चाहते थे लेकिन अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को उनके मंत्रालय संबंधी अनुदान की अनुपूरक मांग पर चर्चा का जवाब देने को कहा।

उन्होंने कहा कि अभी मंत्री को अपनी बात रखने को कहा गया है। इसे (चौधरी के मुद्दे को) बाद में लिया जा सकता है । इसके बाद विरोध जताते हुए कांग्रेस सदस्य सदन से वाकआउट कर गए लेकिन कुछ ही देर बाद वे वापस लौट आए। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रअमित शाहजम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां