लाइव न्यूज़ :

भारत में अब तक कोविड रोधी टीके की 96 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गईं : सरकार

By भाषा | Updated: October 13, 2021 22:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 96 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं जिनमें 32 लाख से अधिक खुराक आज लगाई गईं।

यह आंकड़ा शाम सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुरूप है। देर रात तक अंतिम रिपोर्ट आने पर यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 18-44 आयु समूह में तीसरे चरण का टीकाकरण शुरू होने के बाद से पहली खुराक के रूप में 38,99,42,616 खुराक लगाई गई हैं और इसी आयु समूह में दूसरी खुराक के रूप में 10,69,40,919 खुराक लगाई गई हैं।

मंत्रालय ने कहा कि पहली खुराक की कुल संख्या 69,09,35,778 तथा दूसरी खुराक की कुल संख्या 27,68,72,767 है।

इसने कहा कि बुधवार को 32,36,997 खुराक दी गईं और कोविड रोधी टीके की अब तक कुल 96,78,08,545 खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच