लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में 9,500 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया

By भाषा | Updated: January 16, 2021 23:49 IST

Open in App

भोपाल, 16 जनवरी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सबसे पहले एक सफाईकर्मी को टीका लगा कर इसकी शुरुआत की गयी ।

प्रदेश में टीकाकरण केन्द्र पर टीका लगवाने वालों का जहां फूलों से स्वागत किया गया वहीं ग्वालियर में डॉक्टरों ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर इसकी शुरुआत की।

इस अभियान के तहत पहले दिन शाम पांच बजे तक प्रदेश के 150 टीकाकरण केन्द्रों पर 9,564 लोगों का टीकाकरण किया गया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर ‘‘कोरोना योद्धाओं’’ का आभार जताया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के भोपाल, इन्दौर और ग्वालियर सहित अनेक शहरों में टीकाकरण केन्द्रों को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया। ग्वालियर में टीकाकरण अभियान शुरु होने से पहले डॉक्टरों ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की।

मध्य प्रदेश के 150 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान शुरु किया गया है इसमें भोपाल के 12 केन्द्र शामिल हैं।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में टीकाकरण के इस अभियान के पहले चरण में 4.17 लाख स्वास्थ्य और सफाईकर्मियों को टीके लगाये जायेंगे ।

मुख्यमंत्री सुबह यहां भोपाल के शासकीय हमीदिया अस्पताल के टीकाकरण केन्द्र पर पहुंचे। उन्होंने कोरोना टीका लगाने वाले कुछ लोगों से बात भी की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वीडियो संबोधन भी सुना। चौहान ने कोरोना संकट के दौरान लोगों के इलाज के लिये सहयोग करने के लिये कोरोना योद्धाओं का आभार व्यक्त किया।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दूसरे चरण में अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को टीका दिया जायेगा। टीकाकरण के दिशा निर्देशों के तहत सभी सावधानियां बरती गई हैं और टीकाकरण के बाद उन्हें आधे घंटे तक अस्पताल में ही निगरानी में रखा जा रहा है।

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हमीदिया अस्पताल में स्वच्छताकर्मी को कोविड-19 के टीके की पहली खुराक दी गयी। उन्होंने बताया कि टीका लगवाने वालों में टीकाकरण को लेकर कोई आशंका नहीं थी।

राज्य को अब तक कोविशील्ड टीके की 5,06,500 खुराकें मिल चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता