लाइव न्यूज़ :

देश भर में नीट के लिए 3800 परीक्षा केंद्रों पर 95 प्रतिशत से अधिक छात्र हुए शामिल

By भाषा | Updated: September 13, 2021 00:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 सितंबर मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए देश भर के 3800 से अधिक केंद्रों पर रविवार को आयोजित परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत उम्मीदवार शामिल हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस साल नीट के लिए रिकॉर्ड 16.14 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। पिछले साल कोविड-19 महामारी के बीच 85 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘कोविड-19 के सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आज आयोजित परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए।’’

इस साल जिन 13 भाषाओं में परीक्षा हुई उनमें हिंदी, पंजाबी, असमिया, बंगाली, उड़िया, गुजराती, मराठी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, तमिल, उर्दू और अंग्रेजी शामिल हैं। भाषाओं में पंजाबी और मलयालम नए जोड़े गए।

गौरतलब है कि पहली बार परीक्षा दुबई और कुवैत में भी एक-एक केंद्र पर आयोजित की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण