लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अब तक 95 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए गए: बुलेटिन

By भाषा | Updated: July 21, 2021 19:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई दिल्ली में बुधवार तक 95 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। यहां जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

इसमें बताया गया कि मंगलवार को टीके की 71,000 खुराक दििए जाने के बाद बुधवार सुबह तक यहां पर जितनी खुराक बची हैं वह एक दिन के लिहाज से भी पर्याप्त नहीं है।

इसमें बताया गया कि मंगलवार को दिल्ली को कोविशील्ड की 85,810 खुराक मिली थीं जिसे मिलाकर कुल 1,08,300 खुराक दिल्ली को मिलीं।

कोवैक्सीन की 1,84,390 खुराक मिली हैं। कोवैक्सीन के टीकों में से सिर्फ 20 फीसदी को पहली खुराक के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि यह सीमित संख्या में मिल रही है और नियमित रूप से उपलब्ध भी नहीं हो पा रही।

बुलेटिन में बताया गया कि मंगलवार को कुल 71,997 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया जिनमें से 29,857 को टीके की दूसरी खुराक दी गई। बुधवार को 61,782 लोगों को टीके लगाए गए जिसके साथ टीका लगवा चुके लोगों की संख्या 95,18,167 हो गई है। अब तक 22.88 लाख से अधिक लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इसमें बताया गया कि 18-44 आयुवर्ग के 46,15,762 लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?