लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 93 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं : सरकार

By भाषा | Updated: October 7, 2021 22:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि बृहस्पतिवार तक देश में कोविड-19 रोधी टीकों की 93 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार केवल बृहस्पतिवार को शाम सात बजे तक 45 लाख से अधिक (45,54,939) खुराक दी गईं। टीकाकरण की अंतिम रिपोर्ट देर रात तक आएगी, लिहाजा दैनिक टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में सबसे संवेदनशील जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के एक जरिये के तौर पर टीकाकरण कवायद की नियमित रूप से समीक्षा और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जा रही है।

गौरतलब है कि देश में इस वर्ष 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। उसके बाद से प्राथमिकता के आधार पर पात्र लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO