लाइव न्यूज़ :

जालसाजी में संलिप्त गिरोह के 870 से ज्यादा मोबाइल फोन जब्त

By भाषा | Updated: June 26, 2021 18:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून चार राज्यों की पुलिस के संयुक्त प्रयासों से साइबर अपराध में संलिप्त एक गिरोह के सदस्यों के पास से 86 लाख रुपये मूल्य के 870 से ज्यादा नए मोबाइल फोन जब्त किए गए।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की साइबर सुरक्षा इकाई एफकार्ड की पहल के बाद साइबर अपराध नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की गयी। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘लगातार प्रयासों की बदौलत धोखाधड़ी करने वाले इस नेटवर्क का पता लगाया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि एफकॉर्ड द्वारा शुरू एक ऐप साइबर सेफ के जरिए सूचना मिलने के बाद मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस की छानबीन में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए और उनके पास से 86 लाख रुपये के 872 मोबाइल फोन तथा 15.15 लाख रुपये नकदी जब्त की गयी।

एफ2पी (फोन से धोखाधड़ी) नेटवर्क से अब तक 1.15 करोड़ रुपये के मूल्य के 1100 मोबाइल फोन और करीब 25 लाख रुपये नकदी जब्त की गयी है और कम से कम 25 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

एफकार्ड द्वारा विकसित ऐप साइबरसेफ अगस्त 2019 से संचालित हो रहा है। यह 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में थानों समेत कानून लागू करने वाली 3,000 एजेंसियों के साथ वित्तीय कंपनियों से जुड़ा है। जैसे ही कोई व्यक्ति जालसाजी की सूचना पुलिस को देता है साइबरसेफ पर इसकी सूचना दी जाती है और धन के लेन-देन के बारे में सूचित किया जाता है। इस ऐप पर अब तक 65,000 जालसाजी की सूचना दी गयी है और जालसाजों के 55,000 फोन नंबर और हजारों बैंक खाकों की पहचान की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू