लाइव न्यूज़ :

मेघालय में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में 85 हजार से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले

By भाषा | Updated: October 31, 2021 19:05 IST

Open in App

शिलांग, 31अक्टूबर मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ आर खरकोनगोर ने रविवार को कहा कि मेघालय में तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 85,000 से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

उन्होंने बताया कि कुल 1.02 लाख पात्र मतदाताओं में से राजाबाला में सर्वाधिक 90.63 प्रतिशत, मावफलांग एलएसी में 76.90 प्रतिशत और मावरिंगनेंग एलएसी में 75.06 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स जिले की राजाबाला विधानसभा सीट पर चुनाव से पहले हिंसा हुई थी, लेकिन कल मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

उन्होंने बताया कि राजाबाला में धारा 144 लागू की गई थी और कोविड-19 से बचाव से नियमों का पूरी कड़ाई से पालन किया गया। कांग्रेस के दो विधायकों-- मावरिंगनेंग एलएसी से डेविड ए नोनग्रम और राजाबाला से डॉ आजाद जमां और मावफलांग एलएसी से एक निर्दलीय विधायक एस के सन के निधन के कारण रिक्त हुई सीटों पर उपचुनाव कराया गया।

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में मावरिंगनेंग में 85.50 प्रतिशत, मावफलांग में 88.68 प्रतिशत और राजाबाला में 93.39 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण