लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के कुल मामलों में 85 प्रतिशत से अधिक मामले छह राज्यों से : स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: March 11, 2021 14:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु से लगातार कोविड-19 के ज्यादा मामले आ रहे हैं और पिछले 24 घंटे में देश में सामने आए कुल मामलों में इन छह राज्यों की हिस्सेदारी 85.91 प्रतिशत रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 22,854 मामले आये।

मंत्रालय के अनुसार नये मामलों में सबसे अधिक 13,659 मामले (देश में कुल मामलों का करीब 60 प्रतिशत) महाराष्ट्र से है। इसके बाद केरल (2,475) और पंजाब (1,393) से मामले सामने आए हैं।

आठ राज्यों - महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा में नए मामलों में वृद्धि हो रही है।

भारत में वर्तमान में 1,89,226 मरीजों का उपचार चल रहा है जो कुल मामलों का 1.68 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में परिवर्तन देखा जा रहा है और केरल में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में सबसे अधिक गिरावट तथा महाराष्ट्र में बढ़ोतरी देखी गयी है।

मंत्रालय ने बृहस्पतिवार सुबह सात बजे अनंतिम रिपोर्ट जारी कर बताया कि देश में अब तक 4,78,168 सत्रों के माध्यम से 2.56 करोड़ (2,56,85,011) से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ है।

टीका लेने वालों में 71,97,100 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक, 40,13,249 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक, 70,54,659 अग्रिम मोर्चा के कर्मियों को पहली खुराक और 6,37,281 अग्रिम मोर्चा के कर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी।

इसके अलावा गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के 9,67,058 लोगों को तथा 60 साल से अधिक उम्र के 58,15,664 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गयी।

टीकाकरण अभियान के 54वें दिन (10 मार्च) कुल 13,17,357 लोगों को टीके की खुराक दी गयी।

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से कुल 126 लोगों ने दम तोड़ा हैं

मंत्रालय ने बताया कि मौत के नए मामलों में 82.54 प्रतिशत मामले छह राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 54 लोगों की मौत हुई। इसके बाद पंजाब में 17 और केरल में 14 लोगों की मौत हुई।

देश में पिछले 24 घंटे में 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों - गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, असम, ओडिशा, गोवा, झारखंड, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, सिक्किम, लद्दाख, मणिपुर, दमन एवं दीव और दादर एवं नगर हवेली, मेघालय, मिजोरम, नगालैड, त्रिपुरा और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह तथा अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण