लाइव न्यूज़ :

व्यवसायिक, लाइसेंसिंग उत्तरदायित्व के तहत विदेश भेजी गई 84 प्रतिशत से अधिक टीकों की खुराक: भाजपा

By भाषा | Updated: May 12, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई भाजपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) भारत के टीकाकरण अभियान को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं और दावा किया कि दोनों टीका निर्माताओं के व्यवसायिक और लाइसेंसिंग उत्तरदायित्व के रूप में टीकों की 84 प्रतिशत से अधिक खुराक विदेश भेजी गई।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने डिजीटल माध्यम से एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 1.07 करोड़ टीकों की खुराक विभिन्न देशों को भारत की ओर से मदद के रूप में भेजी गई जबकि इनमें से 78.5 लाख खुराक सात पड़ोसी मुल्कों को भेजी गई।

उन्होंने कहा कि एक सुरक्षित पड़ोसी भारत के लिए भी तो अच्छा है।

पात्रा ने कहा कि दो लाख खुराक संयुक्त राष्ट्र की शांति सेना को दी गई हैं क्योंकि 6,000 से ज्यादा भारत के जवान अलग-अलग देशों में शांति के लिए काम कर रहे हैं।

ये वैक्सीन दो कैटेगरी में भेजे गए हैं। पहले मदद के रूप में मात्र 1 करोड़ वैक्सीन भेजी गई हैं। बाकी 5 करोड़ से अधिक वैक्सीन दायित्व के रूप में भेजी गई है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आप पर हमला करते हुए पात्रा ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है कि उसने 6.63 करोड़ टीकों की खुराक निर्यात की हैं जबकि उसका इस्तेमाल भारतीयों के टीकाकरण में किया जा सकता था।

उन्होंने कहा कि 5.50 करोड़ टीके बाहर भेजना दोनों भारतीय टीका निर्माताओं के व्यावसायिक व लाइसेंसिंग उत्तरदायित्व का हिस्सा था।

उन्होंने कहा कि कोविशील्ड पर उसके निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) का बौद्धिक संपदा अधिकार एस्ट्राजेनेका के पास है जो कि एक विदेशी कंपनी है। उन्होंने कहा कि टीकों के उत्पादन का एक हिस्सा बाहर भेजना एसआईआई के लिए जरूरी था।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि एसआईआई और कोवैक्सीन के निर्माता भारत बायोटेक के लिए टीके बाहर भेजना उस समझौते का भी हिस्सा था जिसके तहत टीकों के उत्पादन के लिए कच्चा माल हासिल करने के बाबत हस्ताक्षर किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘यह दुष्प्रचार किया जा रहा है कि भारतीयों को नजरअंदाज कर टीके विदेश भेजे गए। इस वैश्विक युग में कोई भी देश एक द्वीप के रूप में नहीं रह सकता और वैश्विक सहायता जरूरी है।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र से कह रहे हैं कि टीकों के उत्पादन का फार्मूला अन्य दवा कंपनियों से साझा किया जाना चाहिए ताकि उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सके लेकिन एसआईआई ऐसा नहीं कर सकता क्योंकि एस्ट्रेजेनेका के पास बौद्धिक संपदा अधिकार है।

आप और कांग्रेस नेताओं से इस मुद्दे का राजनीतिकरण ना करने का आग्रह करते हुए पात्रा ने कहा कि सभी संस्थाएं टीकों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए दिन रात काम कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है