लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड टीके की 83.82 लाख से अधिक खुराक दी गई: सरकारी बुलेटिन

By भाषा | Updated: July 5, 2021 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार तक कोविड टीके की कुल 83,82,845 खुराक दी गई है। दिल्ली सरकार के दैनिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के अनुसार 19,10,694 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है जबकि 64,72,151 लोगों को टीके की पहली खुराक मिल चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कुल 9,509 टीके लगाये गये क्योंकि सरकारी टीकाकरण केंद्र बंद थे।

इसके अनुसार कुल 5,651 लोगों को पहली खुराक दी गई और 3,858 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 45 से अधिक आयु वर्ग के 12,65,395 लोगों और 18-44 आयु वर्ग के 1,80,424 लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

शहर में टीके की 3,43,000 हैं जिनमें से कोवैक्सीन की 2,61,000 और कोविशील्ड की 82,000 खुराक हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि टीकों का भंडार एक दिन तक चलने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos