दिल्ली में बृहस्पतिवार को 83 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया गया
By भाषा | Updated: April 8, 2021 22:25 IST2021-04-08T22:25:22+5:302021-04-08T22:25:22+5:30

दिल्ली में बृहस्पतिवार को 83 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया गया
नयी दिल्ली, आठ अप्रैल दिल्ली में बृहस्पतिवार को 83 हजार से अधिक लाभार्थियों ने कोविड-19 का टीका लगवाया।
दिल्ली में आज इस साल के एक दिन में संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक मामले सामने आये जिनकी संख्या 7,437 रही।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शाम छह बजे तक कम से कम 83,437 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि इनमें से 72,267 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गयी और 11,170 को दूसरी खुराक लगाई गयी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।