लाइव न्यूज़ :

सहकारी सोसायटियों के खिलाफ मिलीं 82 हजार से अधिक शिकायतें, सतर्कता प्राधिकरण गठित करेगी सरकार

By भाषा | Updated: June 10, 2021 15:57 IST

Open in App

जयपुर, 10 जून राजस्थान में ऋण सहकारी सोसायटियों के खिलाफ अनियमितताओं की 82 हजार से अधिक शिकायतें मिली हैं। राज्य सरकार ने शिकायतों के लिए 33 जिला अदालतों को विशेष अदालत का दर्जा देकर इस्तगासे दायर कर रही है वहीं एक सतर्कता प्राधिकरण गठित किया जा रहा है।

सहकारिता पंजीयक मुक्तानन्द अग्रवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों में अनियमितता की शिकायत के लिए बनाए गए राज सहकार पोर्टल पर 82,809 शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों के लिए 33 जिला अदालतों को बड्स एक्ट-2019 के तहत समर्पित अदालत घोषित कर इस्तगासा दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अग्रवाल ने बताया कि अब तक 82,809 शिकायतों में से 51,042 प्रकरणों में निवेशकों को जिला उप रजिस्ट्रार द्वारा नोटिस जारी किये जा चुके हैं तथा दस्तावेज लिए जा रहे हैं। राज्य क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों के विरूद्ध 306 इस्तगासे दायर हो चुके हैं जबकि केन्द्रीय रजिस्ट्रार द्वारा 48 मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों के संबंध में अभी तक समितियों के पंजीयन, पत्रादि एवं उतरदायी व्यक्तियों की प्रमाणिक प्रति सहित अन्य आवश्यक सूचनाएं नहीं दी हैं।

इस बारे में केन्द्रीय रजिस्ट्रार को सूचित किया जा चुका है। वांछित दस्तावेज मिलने पर इन सोसायटियों के विरूद्ध भी इस्तगासा दायर किया जाएगा।

रजिस्ट्रार ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2021-22 के तहत मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों के निवेशकों को भविष्य में धोखाधड़ी से बचाने के लिए सतर्कता प्राधिकरण का गठन किया जा रहा है। विधि विभाग व महानिदेशक पुलिस से सदस्य अधिकारी के पदनाम प्राप्त हो चुके हैं, शीघ्र ही प्राधिकरण के गठन के आदेश जारी होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है