लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में 82 प्रतिशत से अधिक पात्र लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है: चौहान

By भाषा | Updated: December 17, 2021 12:49 IST

Open in App

भोपाल, 17 दिसंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में अब तक 82 प्रतिशत से अधिक पात्र लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश के 94 प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को टीके का पहली खुराक दी जा चुकी है और दावा किया कि अधिकतम टीका लगाने वाले राज्यों में मध्यप्रदेश अग्रणी है।

चौहान ने एक बयान जारी कर इस उपलब्धि को हासिल करने के लिये जन-प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, संकट प्रबंधन समूहों के सदस्यों, जन-अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं सहित स्वास्थ्य विभाग के अमले के प्रति आभार व्यक्त किया।

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि चौहान ने मध्यप्रदेश की जागरुक जनता को हृदय से धन्यवाद दिया है, जिनके सहयोग से टीकाकरण महाअभियानों को प्रदेश में व्यापक सफलता मिली।

चौहान ने कहा कि प्रदेश में अब तक 5,18,05,926 नागरिकों को टीके की प्रथम खुराक और 4,52,42,372 नागरिकों को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ हमारा उद्देश्य दिसम्बर अंत तक प्रदेशवासियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कर प्रदेश को संपूर्ण सुरक्षा चक्र प्रदान करना है।’’

चौहान ने कहा कि बृहस्पतिवार को चलाये गये टीकाकरण महाअभियान में रात नौ बजे तक 14,89,331 नागरिकों को टीके की खुराक दी गई और प्रदेश को मिली इस उपलब्धि में मध्यप्रदेश के जन-भागीदारी मॉडल ने अहम रोल अदा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र