लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड रोधी टीके की अब तक 82 लाख से अधिक खुराक लगाई गईं : बुलेटिन

By भाषा | Updated: July 3, 2021 20:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड रोधी टीके की 1.6 लाख से अधिक खुराक लगाई गईं और इसके साथ ही दिल्ली में इस टीके की अब तक 82 लाख से अधिक खुराक लगाई जा चुकी हैं।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी बुलेटिन में शनिवार को कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड रोधी टीके की अब तक 82,12,158 खुराक लगाई जा चुकी हैं। इनमें 63,45,239 लोगों को पहली खुराक और 18,66,919 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई है।

टीकाकरण संबंधी दैनिक बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को 1,60,738 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया जिनमें से 1,30,487 लोगों को पहली खुराक तथा 30,251 लोगों को दूसरी खुराक मिली।

इसमें कहा गया कि शुक्रवार को जिन लोगों को टीका लगाया गया, उनमें से 44,512 लोग 45-60 वर्ष आयु वर्ग के तथा 1,14,462 लोग 18-44 आयु वर्ग के हैं।

बुलेटिन में कहा गया कि दिल्ली के पास अभी 4,78,000 टीके उपलब्ध हैं जिनमें से 2,68,000 कोवैक्सीन और 2,10,000 कोविशील्ड टीके हैं।

दिल्ली को शुक्रवार को कोवैक्सीन की 50,000 खुराक मिलीं।

बुलेटिन में कहा गया कि दिल्ली के पास फिलहाल मौजूद टीका भंडार दो दिन में खत्म हो जाएगा।

इसके अनुसार, दिल्ली में 1,374 केंद्रों पर कोविड रोधी टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है जिनकी दैनिक क्षमता 2,26,552 टीके लगाने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां