लाइव न्यूज़ :

बोर्ड परीक्षाओं के लेकर 8,000 से अधिक अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री प्रधान को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: December 1, 2021 17:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को 8,000 से अधिक अभिभावकों ने पत्र लिख कर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को कोविड-19 के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के चलते पैदा हुई चिंता के मद्देनजर बोर्ड परीक्षाओं के लिए ‘‘हाईब्रिड’’ विकल्प मुहैया करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘यह जिक्र करना जरूरी है कि कोविड के ओमीक्रोन स्वरूप ने देशभर में दहशत फैला दी है, खासतौर पर अभिभावकों और छात्रों के बीच। भारत सरकार, विश्व स्वास्थ्य संगठन और विभिन्न अन्य सक्षम प्राधिकारों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए परामर्श जारी किये हैं। ’’

पत्र में कहा गया है कि इन परिस्थितियों में ‘ऑफलाइन’ परीक्षाएं आयोजित करने से मेडिकल त्रासदी को न्योता मिल सकता है। इसमें कहा गया है कि देशभर में लाखों छात्रों को ऑफलाइन माध्यम से परीक्षा देने के लिए बुलाना जोखिम भरा है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘छात्रों को अभी तक टीका नहीं लगा है और उनमें से करीब तीन-चार प्रतिशत टीकाकरण करवाने के बावजूद संक्रमित हुए हैं। यह अनुमान लगाया गया है कि कोरोना वायरस त्योहारी मौसम के कारण कहीं अधिक तेजी से फैलने जा रहा रहा है और इसके ठीक बाद निर्धारित परीक्षाएं, सिर्फ ऑफलाइन माध्यम से आयोजित किये जाने पर संक्रमण का बड़े पैमाने पर प्रसार करने वाली (सुपर स्प्रेडर) घटना होगी। ’’

पत्र में दावा किया गया है, ‘‘चूंकि शिक्षा का संपूर्ण माध्यम ऑनलाइन है ऐसे में छात्रों को निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन परीक्षा देने का विकल्प मिलना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?