लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में चार महीने बाद कोविड-19 के 8000 से अधिक नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: February 24, 2021 21:33 IST

Open in App

मुंबई, 24 फरवरी महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि बुधवार को भी जारी रही और राज्य में करीब चार महीने बाद संक्रमण के 8,807 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 21,21,119 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग ने कहा कि बुधवार को 80 और मरीजों की मौत होने की जानकारी सामने आयी जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 51,937 हो गई।

राज्य में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी हुई है क्योंकि राज्य में मंगलवार को कोविड-19 के 6,218 नये मामले सामने आये थे।

अधिकारियों ने बताया कि 80 मौतों में से 27 मौतें पिछले 48 घंटे में हुईं जबकि 22 मौतें पिछले सप्ताह हुई थीं। बाकी 31 मौतें पिछले सप्ताह से पहले की अवधि के दौरान हुई थीं।

बुधवार को 2,772 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 20,08,623 हो गई।

मुंबई शहर में कोविड-19 के सबसे अधिक नये मामले सामने आये। बुधवार को मुंबई में 1,167 नये मामले सामने आये। नागपुर जिला (नागपुर शहर को छोड़कर) और अमरावती शहर में क्रमश: 818 और 627 नये मामले सामने आये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos