लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में 10 दिन में कोरोना वायरस के 800 से अधिक मामले

By भाषा | Updated: April 14, 2021 14:25 IST

Open in App

लेह, 14 अप्रैल केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पिछले 10 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 800 से ज्यादा मामले आए हैं जिसके बाद कोविड मरीजों की संख्या बढ़ कर 11,070 हो गई है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इस अवधि में लेह जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसके बाद मृतक संख्या 131 पहुंच गई है।

एक दिन में सबसे ज्यादा 165 मामले मंगलवार को दर्ज हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में 851 संक्रमित अपना इलाज करा रहे हैं जिनमें से 785 मरीज लेह में और 66 मरीज करगिल जिले में हैं।

स्वास्थ्य सेवा निदेशालय की ओर से जारी आंकड़ों के हवाले से अधिकारियों ने बताया कि लेह जिले में आठ से 13 अप्रैल के बीच 626 नए मामले सामने आए जबकि करगिल में 32 मरीजों की पुष्टि हुई।

लेह में 10 अप्रैल को कोरोना वायरस से संबंधित एक मौत भी हुई थी जिसके बाद जिले में मृतक संख्या 87 हो गई है। पिछले साल मार्च में महामारी के प्रकोप के बाद से लद्दाख में वायरस के कारण 131 लोग जान गंवा चुके हैं।

करगिल में कोविड-19 के कारण 44 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि 10,088 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं तथा करगिल में संक्रमण से मुक्त होने की दर 96 फीसदी और लेह में 91 प्रतिशत है।

अधिकारियों ने बताया कि 881 मामले अप्रैल में पता चले हैं और आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण के मामलों में तेज बढ़ोतरी हो रही है।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने प्रभावी निगरानी, कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश में विशेष प्रवर्तन दस्ते तैनात किए हैं।

उन्होंने कहा कि बिना मास्क के पकड़े जाने या सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर