भारत में कोविड-19 से 79 प्रतिशत से अधिक मौत दस राज्यों में

By भाषा | Updated: April 28, 2021 16:18 IST2021-04-28T16:18:44+5:302021-04-28T16:18:44+5:30

More than 79 percent of Kovid-19 deaths in India in ten states | भारत में कोविड-19 से 79 प्रतिशत से अधिक मौत दस राज्यों में

भारत में कोविड-19 से 79 प्रतिशत से अधिक मौत दस राज्यों में

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल महाराष्ट्र, दिल्ली और उत्तर प्रदेश उन 10 राज्यों में शामिल हैं जहां कोविड-19 से रोज होने वाली मौत के 78.53 प्रतिशत मामले सामने आए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में 3,293 लोगों ने जान गंवा दी जो अब तक एक दिन में हुई सबसे अधिक मौत हुई है। इसके साथ ही मरने वाले लोगों की संख्या 2,01,187 पर पहुंच गई है।

छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश उन 10 राज्यों में शामिल हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 895 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में 381, उत्तर प्रदेश में 264, छत्तीसगढ़ में 246, कर्नाटक में 180, गुजरात में 170, झारखंड में 131, राजस्थान में 121 और पंजाब में 100 लोगों की मौत हुई।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और अभी मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है।’’

कोरोना वायरस के 73.59 प्रतिशत नए मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान में एक दिन में आए।

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 66,358 नए मामले आए। उत्तर प्रदेश में 32,921 मामले आए जबकि केरल में 32,819 नए मामले आए।

भारत में कोरोना वायरस के 29,78,709 मरीज उपचाराधीन हैं जो देश में संक्रमण के कुल मामलों का 16.55 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 95,505 की वृद्धि हुई।

मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मरीजों में से कुल 71.91 प्रतिशत महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में हैं।

भारत में कुल 1,48,17,371 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2,61,162 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

स्वस्थ होने वाले नए लोगों में से 79.01 प्रतिशत लोग दस राज्यों में से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: More than 79 percent of Kovid-19 deaths in India in ten states

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे