लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 से संक्रमित कुल मरीजों में से 72 प्रतिशत से अधिक महज पांच राज्यों में : सरकार

By भाषा | Updated: April 10, 2021 15:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल देश में अभी कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों में से 72.23 प्रतिशत लोग केवल पांच राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल- के हैं। देश में संक्रमितों की संख्या करीब साढ़े छह महीने बाद एक बार फिर 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में संक्रमित 10,46,631 मरीजों में से 45.65 प्रतिशत मरीज पुणे, मुंबई, ठाणे, नागपुर, बेंगलुरु शहरी, नासिक, दिल्ली, रायपुर, दुर्ग और औरंगाबाद में हैं और ये संक्रमण के कुल मामले के 7.93 प्रतिशत हैं।

उसने बताया कि दस राज्यों - महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में कोविड-19 के रोज आ रहे मामले तेजी से बढ़े हैं और इन राज्यों में संक्रमण के कुल मामलों के 82.82 प्रतिशत मामले हैं।

भारत में शनिवार को कोरोना वायरस के 1,45,384 नए मामले आए। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,32,05,926 पर पहुंच गए हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 58,993 नए मामले आए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 11,447 जबकि उत्तर प्रदेश में 9,587 नए मामले आए।

भारत में अब तक 1,19,90,859 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया, ‘‘महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 794 लोगों की मौत हो गई।’’ मौत के 86.78 प्रतिशत मामले 10 राज्यों में आए।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 301 लोगों की मौत हुई। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 91 लोगों की मौत हुई।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 से मौत का कोई मामला नहीं आया।

इनमें पुडुचेरी, लद्दाख, दमन और दीव, दादर और नगर हवेली, नगालैंड, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 9.80 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

देश में अब तक जितने टीके लगाए गए हैं उनमें से 60.62 प्रतिशत टीके महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल में लगाए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया