लाइव न्यूज़ :

दस राज्यों में कोविड-19 के 71 फीसदी से ज्यादा नए मामले

By भाषा | Updated: May 9, 2021 14:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में आए 4,03,738 मामलों में से 71.75 फीसदी, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली समेत 10 राज्यों से हैं।

सूची के अन्य 10 राज्यों में केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा हैं।

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 56,578 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद कर्नाटक में 47,563 और केरल में 41,971 मामले मिले हैं।

उसने बताया कि कुल 30.22 करोड़ नमूनों की जांच पूरे देश में की गई हैं जबकि दैनिक कोविड-19 संक्रमण दर 21.64 प्रतिशत है।

भारत में इलाजरत मरीजों की संख्या 37,36,648 पहुंच गई है और यह कुल मामलों का 16.76 प्रतिशत है। 24 घंटे की अवधि में इलाजरत मरीजों की संख्या में 13,202 की कमी आई है।

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश में देश के 82.94 प्रतिशत उपचाराधीन संक्रमित हैं।

उसने कहा, “ राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और यह फिलहाल 1.09 प्रतिशत है।”

इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में 4,092 मौतें हुई हैं। इनमें से 74.93 प्रतिशत मरीजों की मृत्यु 10 राज्यों में हुई हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 864 लोगों की जान गई है। इसके बाद कर्नाटक में 482 लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि 20 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 10 लाख की आबादी पर मृत्यु राष्ट्रीय औसत (176) से कम है जबकि 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह राष्ट्रीय स्तर से अधिक है।

देश में अबतक कोविड रोधी टीके की 16.94 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देश में दी गई टीके की कुल खुराकों का 66.78 प्रतिशत महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, बिहार और आंध्र प्रदेश में ही दिया गया है।

अठारह से 44 वर्ष की आयु समूह के 17,84,869 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है।

बीते 24 घंटे में 20 लाख से अधिक खुराकें दी गई हैं।

भारत की कोविड-19 की दूसरी लहर से निपटने में विश्व समुदाय की मदद मिल रही है।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र यह सुनिश्चित कर रहा है कि वैश्विक सहायता प्रभावी रूप से और तेजी से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वितरित की जाए।

उसने कहा कि अबतक 6608 ऑक्सीजन सांद्रक, 3856 ऑक्सीजन सिलेंडर, 14 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 4330 वेंटिलेटर/बीआई पीएपी/सी पीएपी और तीन लाख से अधिक रेमडेसिविर की शीशियों की आपूर्ति की गई है या भेजी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां