लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में होली के दिन मास्क नहीं पहनने पर करीब 700 से अधिक लोगों पर जुर्माना

By भाषा | Updated: March 30, 2021 15:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च दिल्ली में होली के दिन मास्क नहीं पहनने पर करीब 700 लोगों का चालान किया गया।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर थूकने एवं सामाजिक दूरी के नियम का अनुपालन नहीं करने के आरोप में भी दंडात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक सोमवार शाम चार बजे तक मास्क नहीं पहनने पर 730 लोगों का चालान किया गया जबकि सामाजिक दूरी के नियम का अनुपालन नहीं करने पर नौ लोगों का एवं सार्वजनिक स्थलों पर थूकने के आरोप में तीन लोगों का चालान किया गया।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान 94 मास्क का भी वितरण किया गया।

उन्होंने बताया कि गत वर्ष 15 जून से अबतक राष्ट्रीय राजधानी में मास्क नहीं पहनने पर 5,73,457 लोगों का चालान किया गया है जबकि 4,27,258 मास्क बांटे गए हैं।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक उपराज्यपाल अनिल बैजल ने संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्राधिकारियों को कोविड-19 नियमों को तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,904 नए मामले आए जो गत साढ़े तीन महीने में सबसे अधिक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह