लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मरीजों में से 70 प्रतिशत से अधिक पांच राज्यों से : सरकार

By भाषा | Updated: April 11, 2021 15:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल देश में कोविड-19 के कुल मामलों में 70.82 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज पांच राज्यों से हैं, जिनमें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में महामारी की शुरूआत होने के बाद से पहली बार कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 11 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।

भारत में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 11,08,087 हो गई है और देश में संक्रमण के कुल मामलों का यह 8.29 प्रतिशत है।

चौबीस घंटे की अवधि में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 61,456 की वृद्धि दर्ज की गई है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में उपचाराधीन मरीजों का 48.57 प्रतिशत अकेले महाराष्ट्र में है।

मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा 10 रज्यों में कोविड-19 के प्रतिदिन के मामलों में तीव्र वृद्धि दर्ज की गई है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं। चौबीस घंटे की अवधि में सामने आये नये मामलों में 80.92 प्रतिशत इन राज्यों से हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 के 1,52,879 नये मामले सामने आये हैं, जो 24 घंटे की अवधि में किसी एक दिन की अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

महाराष्ट्र में 55,411, छत्तीसगढ़ में 14,098, उप्र में 12,748 नये मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 10 December 2025: कन्या को धनलाभ, कुंभ को हो सकती है धनहानि, पढ़ें अपनी राशि का भविष्य

कारोबारजी-20 पर रार जारी, वैश्वीकरण की जगह लेता आक्रामक राष्ट्रवाद

भारतआरोप-प्रत्यारोप में ही सीमित होती राजनीति, किसी विषय पर मतभेद हो ही नहीं तो फिर बहस क्यों?

भारतAadhaar Crad e-KYC: कैसे करें आधार का केवाईसी? जानें आसान प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

भारतअरपोरा क्लब में आग लगने के बाद गोवा के वागाटोर में लूथरा के नाइट क्लब पर चला बुलडोजर

भारतबिहार: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने को लेकर गरमाई सियासत, जदयू नेताओं ने की आवाज बुलंद

भारतWATCH: राहुल गांधी ने टी-शर्ट लुक छोड़कर खादी कुर्ता पहना, पॉलिटिकल मैसेज देने के लिए किया कपड़ों का इस्तेमाल

भारत50-100 ग्राम पी लेता है या पत्नी के लिए शराब लेकर जाने वाले को पकड़ना सरासर गलत?, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा-धंधेबाज पर कार्रवाई करो, मजदूर को मत सताओ