लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के तीन पुलिस जिलों में नवंबर में शस्त्र कानून के तहत 70 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 14, 2021 16:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर दिल्ली पुलिस के तीन जिलों में नवंबर के महीने में शस्त्र कानून के तहत 70 से ज्यादा, आबकारी अधिनियम में 69 और एनडीपीएस कानून के तहत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर जिला पुलिस ने शस्त्र कानून के तहत 10 मामले दर्ज किए, 21 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से छह पिस्तौल और 12 कारतूस जब्त किए ।

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत सात मामले दर्ज कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, उत्तर पूर्वी जिला पुलिस ने इस कानून के तहत 34 मामले दर्ज किए हैं और 37 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 11 पिस्तौल और 32 कारतूस जब्त किए हैं।

पिछले महीने आबकारी कानून के तहत दिल्ली पुलिस के तीन जिलों में कुल 69 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से उत्तर जिले में 16, उत्तर पश्चिम जिले में 44 और उत्तर पूर्वी जिले में नौ लोगों की गिरफ्तारी शामिल है।

आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर दिल्ली में आबकारी कानून के तहत 14 मामले दर्ज किए गए हैं और 2085 से ज्यादा शराब की बोतलें जब्त की गई हैं। वहीं, उत्तर-पश्चिम जिले में इस अधिनियम के तहत 42 मामले दर्ज किए गए और शराब की 2039 बोतलें जब्त की गई हैं। उधर, उत्तर पूर्वी जिले में आबकारी कानून के तहत नौ मामले दर्ज किए गए और शराब की 502 बोतलें जब्त की गईं।

उसमें बताया कि मादक पादर्थ से संबंधित ‘नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेस’ (एनडीपीएस) कानून के तहत उत्तर पूर्वी जिले में तीन मामले दर्ज किए गए हैं और तीन ही लोगों को बंदी बनाया गया है। वहीं, 10.15 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, उत्तर पश्चिम जिले में इसी तरह के नौ मामलों में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्तर जिले में एक मामला दर्ज किया गया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 256 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर पूर्वी जिले में जुआ अधिनियम में दो मामले दर्ज किए गए हैं और आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के जिले अलग-अलग हैं। जहां पुलिस के 15 जिले हैं, वहीं दिल्ली सरकार के 11 जिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो