लाइव न्यूज़ :

भारत में अब तक कोविड टीकों की 70 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गयीं: सरकार

By भाषा | Updated: September 7, 2021 16:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में अब तक लगाई गयी कोविड टीकों की खुराक की संख्या 70 करोड़ को पार कर गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि कोरोना वायरस को हराना होगा और जीतने का रास्ता टीकाकरण ही है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम कोविड-19 टीकाकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं। आज तक 70 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गयी हैं।’’

मांडविया ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों और लोगों को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई। उन्होंने कहा कि भारत को 10 करोड़ खुराक के स्तर तक पहुंचने में 85 दिन, 20 करोड़ खुराकों तक पहुंचने के लिए 45 और दिन तथा 30 करोड़ खुराकों तक पहुंचने के लिए 29 दिन और लगे।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि देश में अगले 24 दिन में 40 करोड़ तथा 20 और दिन में छह अगस्त तक कोविड-19 टीके की 50 करोड़ खुराक लगाई गयीं। अगले 19 दिन में 60 करोड़ तथा 13 और दिन में 70 करोड़ खुराक की उपलब्धि हासिल हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र