लाइव न्यूज़ :

देश और प्रदेश के 650 से अधिक लोक कलाकार 11 दिवसीय लोकरंग समारोह में प्रस्तुती देंगे

By भाषा | Updated: December 15, 2021 21:19 IST

Open in App

जयपुर, 15 दिसंबर जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे 11 दिवसीय लोकरंग-2021 समारोह में देश और प्रदेश के 650 से अधिक लोक कलाकार अपने-अपने प्रदेशों की लोक प्रस्तुतियां देंगे।

कला एवं संस्कृति विभाग की प्रमुख शासन सचिव और जेकेके, महानिदेशक गायत्री राठौड़ ने एक बयान में बताया कि 'लोकरंग-2021' समारोह के तहत जेकेके के मध्यवर्ती में 16-26 दिसंबर तक प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से राजस्थान सहित पश्चिम बंगाल, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, गोवा, जम्मू कश्मीर, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, असम, ओडिशा, मणिपुर, पंजाब, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों के 650 से अधिक कलाकारों द्वारा लोक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि जेकेके के शिल्पग्राम में 16 से 26 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 9.30 बजे तक रुडा (ग्रामीण गैर कृषि विकास अभिकरण) के सहयोग से देश के पुरस्कृत शिल्पियों द्वारा निर्मित कलात्मक हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी व मेला लगाया जाएगा व बिक्री होगी।

यह समारोह आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जेकेके, कला एवं संस्कृति विभाग और रुडा (ग्रामीण गैर कृषि विकास अभिकरण) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह का उद्देश्य अलग-अलग प्रांतों की परंपराओं एवं सांस्कृतिक समागम को प्रस्तुत करना है।

बयान के अनुसार, इसमें सहारनपुर का फर्नीचर, बनारसी साड़ियां, जयपुर की ब्लू पॉट्री, कर्नाटक का वुड कार्विंग, सांगानेर प्रिंट आदि प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके साथ ही देश के अलग- अलग- क्षेत्र के खान-पान जैसे कि राजस्थानी व्यंजन, बिहार, कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, लखनऊ, मध्यप्रदेश के व्यंजनों का जायका लेने का अवसर भी मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग