लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में उपचुनाव में तीन विधानसभा सीटों पर 65 फीसद से अधिक मतदान हुआ

By भाषा | Updated: October 30, 2021 20:47 IST

Open in App

भोपाल, 30 अक्टूबर मध्य प्रदेश में शनिवार को उपचुनाव के तहत खंडवा लोकसभा क्षेत्र में 63.88 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर 65.32 प्रतिशत वोट डाले गये।

निर्वाचन कार्यालय देर शाम को दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश के जोबट में 53.30 प्रतिशत, पृथ्वीपुर में 78.14 तथा रैगांव विधानसभा सीटों पर 69.01 प्रतिशत मतदान हुआ।

खंडवा लोकसभा क्षेत्र में कुल 63.88 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। खंडवा लोकसभा क्षेत्र में सात विधानसभा क्षेत्र बड़वाह, बागली, भीकनगांव, बुरहानपुर, खंडवा, मांधाता तथा नेपानगर विधानसभा आते हैं। लोकसभा उपचुनाव के तहत सबसे अधिक मतदान नेपानगर में 69.72 प्रतिशत तथा सबसे कम मतदान 54.39 प्रतिशत खंडवा में हुआ।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान प्रतिशत के अंतिम आंकड़े में कुछ परिवर्तन होने के संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए