लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड रोधी टीके की 6.43 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: March 31, 2021 23:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में कोविड रोधी टीके की 6.43 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

शाम सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, 6,43,58,765 लोगों को टीके की खुराकें दी गई हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 82,47,288 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 52,38,705 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है। इसी तरह अग्रिम पंक्ति के 91,34,627 कर्मियों को टीके की पहली खुराक लगाई गई है जबकि 39,23,172 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

साठ वर्ष से अधिक उम्र के 3,00,39,599 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई है। इस आयु वर्ग के 86,869 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45-60 वर्ष आयु वर्ग के 76,74,934  लोगों को टीके की पहली खुराक और इस श्रेणी के 13,571 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

उसने बताया कि बुधवार शाम सात बजे तक टीके की 13,04,412 खुराकें दी गई हैं। यह राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने का 75वां दिन है जो 16 जनवरी को शुरू हुआ था।

शाम सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 11,07,413 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक लगाई गई है जबकि 1,96,999 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू