लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड रोधी टीके की 6.24 करोड़ से अधिक खुराकें दी गईं: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: March 30, 2021 23:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च देश में कोविड-19 रोधी टीके की 6.24 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं। मंगलवार को ही 12,94,979 खुराकें दी गई। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार शाम सात बजे तक टीके की 6,24,08,333 खुराकें दी जा चुकी हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 82,00,007 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 52,07,368 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है। इसी तरह अग्रिम पंक्ति के 90,08,905 कर्मियों को टीके की पहली खुराक लगाई गई है जबकि 37,70,603 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

60 वर्ष से अधिक उम्र के 2,90,20,989 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई है। इस आयु वर्ग के 36,899 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45-60 वर्ष की आयु के 71,58,657 लोगों को टीके की पहली खुराक और इस श्रेणी के 4905 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

उसने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे तक 12,94,979 टीके की खुराकें दी गई हैं। यह राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने का 74वां दिन है जो 16 जनवरी को शुरू हुआ था।

शाम सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 11,77,160 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक लगाई गई है जबकि 1,17,819 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे