लाइव न्यूज़ :

पंजाब में एक अप्रैल से अब तक संक्रमण के 61हजार से अधिक मामले, एक हजार से ज्यादा की मौत

By भाषा | Updated: April 20, 2021 20:14 IST

Open in App

चंडीगढ़,20 अप्रैल पंजाब में एक अप्रैल से अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 61,000 से अधिक मामले सामने आए हैं और संक्रमण से एक हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। मोहाली, लुधियाना और अमृतसर संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों द्वारा संक्रमण से बचाव के उपायों का पालन नहीं किए जाने और वायरस के ब्रिटिश स्वरूप को बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि मरीजों के उपचार के लिए अस्पतालों में देरी से पहुंचने और उनमें अन्य बीमारियां भी संक्रमण से मौत की एक बड़ी वजह है।

पंजाब सरकार ने सोमवार को राज्य में कड़ी पाबंदियों की घोषणा की थी। इनमें रात के कर्फ्यू की अवधि को एक घंटा बढ़ाने, बार, सिनेमा हॉल, जिम ,स्पा, कोचिंग सेंटर आदि को 30 अप्रैल तक बंद करना आदि शामिल है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों के अनुसार पंजाब में एक अप्रैल को संक्रमण के 2,42,895 मामले थे, जो तेजी से बढ़ते हुए 19 अप्रैल को 3,04,660 हो गए। पिछले कुछ दिनों में राज्य में प्रतिदिन करीब चार हजार मामले सामने आ रहे हैं और विशेषज्ञों ने संकेत दिए हैं कि अगले माह ये मामले प्रतिदिन छह हजार तक पहुंच सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे