लाइव न्यूज़ :

बिहार में पटना एम्स सहित 3 प्रमुख अस्पतालों के 600 से अधिक डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी कोविड-19 संक्रमित

By भाषा | Updated: April 22, 2021 18:03 IST

Open in App

पटना, 22 अप्रैल बिहार में कोरोना महामारी की दूसरी लहर में प्रदेश की राजधानी पटना स्थित एम्स सहित तीन प्रमुख अस्पतालों के 600 से अधिक डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी अबतक संक्रमित हो चुके हैं । सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पटना एम्स के अधीक्षक डाक्टर चंद्रमणि सिंह ने बताया कि कोरोना की इस दूसरी लहर में उनके अस्पताल में अबतक कुल 384 चिकित्सक, नर्स और अन्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और वर्तमान में 220 चिकित्सक, नर्स और अन्य कर्मचारी उपचाराधीन हैं।

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के 125 चिकित्सक, नर्स और अन्य कर्मचारी कोरोना की इस दूसरी लहर में इस साल अबतक संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 70 चिकित्सक हैं।

पीएमसीएच के अधीक्षक इंदू शेखर ठाकुर ने बताया कि उनके अस्पताल के कोरोना संक्रमित चिकित्सक, नर्स और अन्य कर्मचारियों के लिए अलग से बेड की व्यवस्था की गयी है ।

सूत्रों के मुताबिक पटना शहर स्थित कोविड समर्पित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) के करीब 100 चिकित्सक, नर्स और अन्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है