लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में फंसे 60 से अधिक पर्यटकों को निकाला गया

By भाषा | Updated: July 27, 2021 21:21 IST

Open in App

शिमला, 27 जुलाई हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 25 जुलाई को कई बार भूस्खलन होने के चलते दो गांवों में फंसे 60 से अधिक पर्यटकों को मंगलवार शाम निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने कहा कि पर्यटकों को सांगला-छितकुल मार्ग खोले जाने के बाद बाहर निकाल लिया गया। मोख्ता ने कहा कि लोक निर्माण विभाग और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम द्वारा इसे खोलने की मंजूरी मिलने तक सड़क को फिर से बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि भूस्खलन के बाद सांगला-छितकुल मार्ग पर यातायात बंद किये जाने के कारण बस्पा घाटी के अंतिम गांवों छितकुल और रक्षक में साठ से 80 पर्यटक फंस गए थे।

मोख्ता ने कहा कि सड़क से भारी पत्थरों को हटाने में जिला प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेब के बागों के मालिक सड़क के नीचे स्थित उनके बागों के पास पत्थर फेंके जाने पर आपत्ति जता रहे हैं।

किन्नौर के बस्तेरी के पास रविवार को एक यात्रियों को लेकर जा रहे एक टेंपो पर भारी पत्थर गिरने से नौ पर्यटकों की मौत हो गई थी।

सांगला-छितकुल मार्ग पर बस्तेरी के पास बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन हुआ, जिसके परिणामस्वरूप एक पुल गिर गया और कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?