12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 60 फीसद से अधिक महिलाओं ने इंटरनेट का कभी इस्तेमाल नहीं किया

By भाषा | Updated: December 15, 2020 12:46 IST2020-12-15T12:27:52+5:302020-12-15T12:46:30+5:30

देश के 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में किए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है।

More than 60 percent of women in 12 states and union territories never used the Internet | 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 60 फीसद से अधिक महिलाओं ने इंटरनेट का कभी इस्तेमाल नहीं किया

केरल (98.2 प्रतिशत) और लक्षद्वीप (99.1 प्रतिशत)में पुरुषों की साक्षरता दर सबसे अधिक है।

Highlightsमहिलाओं की तुलना में अधिक पुरुषों ने इंटरनेट का इस्तेमाल किया है।मिजोरम (94.4 प्रतिशत) में महिलाओं की सर्वाधिक साक्षरता दर पाई गई।

नई दिल्लीः  देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 60 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने इंटरनेट का कभी इस्तेमाल नहीं किया है।

देश के 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में किए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है।

सर्वेक्षण में बताया गया है कि जिन राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 40 प्रतिशत से कम महिलाओं ने इंटरनेट का इस्तेमाल किया है, उनमें आंध्र प्रदेश (21 प्रतिशत), असम (28.2 प्रतिशत), बिहार (20.6 प्रतिशत), गुजरात (30.8 प्रतिशत), कर्नाटक (35 प्रतिशत), महाराष्ट्र (38 प्रतिशत), मेघालय (34.7 प्रतिशत), तेलंगाना (26.5 प्रतिशत), त्रिपुरा (22.9 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (25.5 प्रतिशत), दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव (36.7 प्रतिशत) तथा अंडमान - निकोबार द्वीप समूह (34.8 प्रतिशत) शामिल हैं।

महिलाओं की तुलना में अधिक पुरुषों ने इंटरनेट का इस्तेमाल किया है।

आंकड़ों के अनुसार, देश के सात राज्यों में करीब 50 प्रतिशत पुरुषों ने इंटरनेट इस्तेमाल किया है। इनमें आंध्र प्रदेश (48.8 प्रतिशत), असम (42.3 प्रतिशत), बिहार (43.6 प्रतिशत), मेघालय (42.1 प्रतिशत), त्रिपुरा (45.7 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (46.7 प्रतिशत), अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (46.5 प्रतिशत) शामिल हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार, आंध्र प्रदेश (68.6 प्रतिशत), बिहार (57.8 प्रतिशत) और तेलंगाना (66.6 प्रतिशत) महिलाओं की सबसे कम साक्षरता दर वाले राज्यों में शामिल हैं, जबकि केरल (98.3 प्रतिशत), लक्षद्वीप (96.5 प्रतिशत) और मिजोरम (94.4 प्रतिशत) में महिलाओं की सर्वाधिक साक्षरता दर पाई गई।

आंध्र प्रदेश (79.5 प्रतिशत) और बिहार (78.5 प्रतिशत) में पुरुषों की साक्षरता दर सबसे कम है, जबकि केरल (98.2 प्रतिशत) और लक्षद्वीप (99.1 प्रतिशत)में पुरुषों की साक्षरता दर सबसे अधिक है।

सर्वेक्षण के अनुसार, जिस व्यक्ति ने नौवीं कक्षा या इससे अधिक पढ़ाई की हो और जो पूरा वाक्य या वाक्य का एक हिस्सा पढ़ सके, उसे साक्षर माना जाता है।

आठ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 40 प्रतिशत से कम महिलाओं ने 10 साल या इससे अधिक समय तक स्कूल की पढ़ाई की। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश (39.6 प्रतिशत), असम (29.6 प्रतिशत), बिहार (28.8 प्रतिशत), गुजरात (33.8 प्रतिशत), मेघालय (35.1 प्रतिशत), त्रिपुरा (23.2 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (32.2 प्रतिशत) और दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव (35.8 प्रतिशत) शामिल हैं।

नौ राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 50 प्रतिशत से कम पुरुषों ने 10 साल या इससे अधिक समय तक स्कूल की पढ़ाई की। इन राज्यों में आंध्र प्रदेश (47.9 प्रतिशत), असम (35.5 प्रतिशत), बिहार (42.8 प्रतिशत), गुजरात (45.6 प्रतिशत), मेघालय (34.7 प्रतिशत), मिजोरम (49.1 प्रतिशत), त्रिपुरा (29.4 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (34.7 प्रतिशत) और दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव (49.4 प्रतिशत) शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: More than 60 percent of women in 12 states and union territories never used the Internet

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे