लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश किन्नौर में भूस्खलन के बाद सड़क बंद होने से 60 से अधिक यात्री फंसे

By भाषा | Updated: July 27, 2021 16:36 IST

Open in App

शिमला, 27 जुलाई हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 25 जुलाई को कई बार भूस्खलन होने से सड़कें बंद हो गईं, जिसके चलते लगभग 60 से 80 पर्यटक दो गांवों में फंस गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

किन्नौर के उपायुक्त आबिद हुसैन सिद्दीक ने कहा कि ये पर्यटक बास्पा घाटी के अंतिम गांवों छितकुल और रक्षक में फंसे हुए हैं, क्योंकि भूस्खलन के बाद सांगला-छितकुल मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सड़क से भारी पत्थरों को हटाने में जिला प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारी ने कहा कि सेब के बागों के मालिक सड़क के नीचे स्थित उनके बागों के पास पत्थर फेंके जाने पर आपत्ति जता रहे हैं। सिद्दीक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मंगलवार शाम तक सड़क यातायात के लिए खोल दी जाएगी।

किन्नौर के बस्तेरी के पास रविवार को एक टेंपो यात्री पर भारी पत्थर गिरने से नौ पर्यटकों की मौत हो गई थी।

सांगला-छितकुल मार्ग पर बस्तेरी के पास बारिश के कारण कई भूस्खलन हुए, जिसके परिणामस्वरूप एक पुल गिर गया और कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन