लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके की छह करोड़ से अधिक खुराक 76 देशों को भेजी गयी हैं: हर्षवर्द्धन

By भाषा | Updated: March 21, 2021 23:16 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 मार्च केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने रविवार को कहा कि कोविड-19 टीके की छह करोड़ से अधिक खुराक 76 देशों को भेजी गयी हैं जबकि देश में लोगों को अब तक साढ़े चार करोड़ खुराक लगायी गयी हैं।

हर्षवर्द्धन ने टीकाकरण अभियान को ‘‘जनांदोलन’’ बनाने का भी आह्वान किया।

उन्होंने यहां सीएसआईआर-इमटेक में संवाददताओं से कहा, ‘‘इस देश में लोगों को आज सुबह तक कोविड-19 की करीब साढ़े चार करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। छह करोड़ से अधिक खुराक 76 देशों को भेजी गयी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने टीकाकरण अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया है।’’

जीव विज्ञान के क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्षवर्द्धन ने इमटेक बायो इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन किया जो हैदराबाद के अटल इनक्यूबेशन सेंटर का विस्तार है।

मंत्री ने कहा, ‘‘... विज्ञान में कई लंबित मुद्दों का हल करने की संभावना है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र के हों। जब मैं सीएसआईआर की प्रयोगशालाओं में या अन्य जगहों पर विज्ञान गतिविधियों को देखता हूं तो मुझे तसल्ली हो जाती है कि विज्ञान में क्षमता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यही वजह है कि हम अपने वैज्ञानिकों को बता रहे हैं कि हमें जनोन्मुखी पहल रखनी होगी और हम प्रयोगशालाओं में जो कुछ करते हैं, उनका भविष्य में जन सरोकार होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने वैज्ञानिक बिरादरी से कहा है कि उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान काफी अनुभव हासिल किया । उन्होंने इस मौके पर आगे बढ़कर हमारी काफी मदद की। उन्हें इस (कोरोना वायरस) जैसी किसी भी अनजान चीज के लिए तैयार रहना चाहिए जो शायद भविष्य में सामने आये।’’

मंत्री ने कहा कि बायो इनोवेशन सेंटर स्टार्ट अप और एमएसएमई को मदद पहुंचाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी सरकार उस किसी भी व्यक्ति के पीछे चट्टान की भांति खड़ी है जिसके पास उज्ज्वल विचार है और वह उसे उद्यमिता में बदलना चाहता है और कुछ नया खोजना या विकसित करना चाहता है।...’’

उन्होंने कहा कि उद्योग जगत को कोविड-19 पर अनुसंधान को जल्द पूरा करने में मदद के लिए 900 करोड़ रूपये से अधिक का विशेष कोष गठित किया गया है।

उन्होंने सेंट्रल साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स ओर्गनाइजेशन में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फोर इंटेलीजेंट सेंसर्स एडं सिस्टम का उद्घाटन किया और वहां युवा वैज्ञानिकों से बातचीत की जिन्हें पिछले दो सालों में राष्ट्रीय पुस्कार और फेलोशिप मिले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos