लाइव न्यूज़ :

'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में 60 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया: सरकार

By भाषा | Updated: October 2, 2021 22:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर जल शक्ति मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा’ पहल में 60 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया।

स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (एसबीएमजी) के चरण दो के तहत ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के हिस्से के रूप में मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) द्वारा दो सप्ताह से अधिक समय तक चली इस पहल का आयोजन किया गया था।

गत 15 सितंबर को शुरू किया गया ‘स्वच्छता ही सेवा’ (एसएचएस) अभियान शनिवार को संपन्न हुआ।

मंत्रालय ने कहा कि इस अभियान के तहत लोगों को स्वच्छ पर्यावरण के महत्व को समझने और ठोस तथा तरल कचरे के व्यवस्थित प्रबंधन की आदत को अपने जीवन में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘एसएचएस 2021 पखवाड़े में, 60 लाख से अधिक लोगों ने ‘स्वच्छता श्रमदान’ में भाग लिया और योगदान दिया, 1.5 लाख से अधिक ‘श्रमदान’ गतिविधियों का आयोजन किया गया, एसयूपी (एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक) के संबंध प्रतिबंध प्रस्ताव पारित करने के लिए 43,000 से अधिक ग्राम सभाएं आयोजित की गईं, और देशभर के जिलों और राज्यों में लगभग 783 ‘स्वच्छता रथों’ को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर