लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकार के मोबाइल ऐप पर 58 लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीकरण

By भाषा | Updated: November 14, 2021 11:04 IST

Open in App

मुंबई, 14 नवंबर महाराष्ट्र सरकार के फसल सर्वेक्षण से जुड़े मोबाइल ऐप पर अब तक 58 लाख से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया है और कुछ जिले के किसानों ने खरीफ में उगाई गई 350 से अधिक फसलों के बारे में जानकारी दी है।

राज्य सरकार ने टाटा ट्रस्ट के साथ मिलकर हाल में ‘ई-पीक पहानी’ नामक ऐप विकसित किया है। इस ऐप पर किसान अपनी फसल का ब्योरा दे सकते हैं। यह ऐप सरकार को यह समझने में मदद करेगा कि कौन सी फसल उगाई जा रही है और राज्य के कितने क्षेत्र में खेती हो रही है।

राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की जानकारी से पता चला है कि कितना अनाज, तिलहन और नकदी फसलें होने वाली है। इसके आधार पर आयात निर्यात नीतियां बनाई जा सकती हैं, अथवा इस संबंध में कोई निर्णय लिया जा सकता है।

उन्होंने कहा,‘‘ इस साल 15 अगस्त को यह सुविधा शुरू होने के बाद, पहले दो महीनों में 58,39,804 किसानों ने पंजीकरण कराया और इनमें से 52,84,598 किसानों ने अपनी खरीफ फसल का ब्योरा भी दर्ज कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजन संस्कृतिक मंचः 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती, 15 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन 

भारतNCERT की कक्षा 7वीं की अपडेटेड टेक्स्टबुक में गजनी की क्रूरता शामिल

भारत500 करोड़ रुपये का सूटकेस दो और सीएम बनो?, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर शिवकुमार ने कहा- ‘पागलों के किसी अस्पताल’ में भर्ती हो?

क्रिकेटटी20 विश्व कप 2026ः अब्दुल समद, बाबर आजम, उस्मान खान और नसीम शाह शामिल, कप्तान सलमान अली आगा ने कहा- अब कोई बदलाव नहीं...

स्वास्थ्यबिहार हेल्थ विभागः टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन, ठेले पर स्वास्थ्य सिस्टम, बिहार में आम बात?, आखिर क्यों स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक थपथपा रहे हैं पीठ?

भारत अधिक खबरें

भारतजब वंदे मातरम् के 100 वर्ष हुए, तब देश आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा हुआ था?, पीएम मोदी ने कहा-संविधान का गला घोंट दिया गया था, वीडियो

भारत‘अंग्रेजों ने बांटो और राज करो का रास्ता चुना’, लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-आजादी की लड़ाई, मातृभूमि को मुक्त कराने की जंग थी, वीडियो

भारतवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और हम सभी ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं, लोकसभा में पीएम मोदी, वीडियो

भारतIndiGo Flight Cancellations: इंडिगो संकट, 7वें दिन 400 फ्लाइट कैंसिल, हालात से लाचार हजारों पैसेंजर, देखिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट हाल, वीडियो

भारतमेरे सम्मानित प्रदेश वासियों?, सीएम योगी लिखी चिट्ठी, क्या है इसमें खास?, पढ़िए