लाइव न्यूज़ :

अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 54 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है: सरकार

By भाषा | Updated: August 14, 2021 21:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में लोगों को अभी तक दी गई कोविड-19 रोधी टीके की कुल संख्या बढ़कर 54 करोड़ से अधिक हो गई है।

शाम सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को करीब 52 लाख खुराकें दी गईं।

मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को 18-44 आयु वर्ग के लाभार्थियों में से 27,37,130 को पहली खुराक और 6,07,591 को दूसरी खुराक दी गई।

मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 आयु वर्ग के कुल मिलाकर 19,45,18,646 लोगों को पहली खुराक और 1,51,14,678 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।

मंत्रालय के अनुसार पांच राज्यों - मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने 18-44 आयु वर्ग के लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी है।

आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को पहली खुराक दी है।

मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान के 211वें दिन शनिवार को कोविड-19 रोधी टीके की 51,83,396 खुराक दी गई।

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, 37,11,068 लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दी गई जबकि 14,72,328 को दूसरी खुराक दी गई। मंत्रालय ने कहा कि दिन के लिए अंतिम रिपोर्ट देर रात तक पूरी होगी।

मंत्रालय ने कहा कि देश में सबसे अधिक जोखिम वाले समूहों को कोविड-19 से बचाने के लिए एक उपकरण के रूप में टीकाकरण अभ्यास की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया