लाइव न्यूज़ :

भारत में अब तक कोविड-19 टीके की 52.89 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी :स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: August 12, 2021 22:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में अब तक दी गई कोविड-19 टीकों की कुल खुराक 52.89 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।

शाम सात बजे की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को 50 लाख से अधिक (50,77,491) खुराक दी गई।

मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को 18 से 44 वर्ष आयु समूह में 27,83,649 लोगों को प्रथम खुराक और 4,85,193 को दूसरी खुराक दी गई।

इसने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरूआत होने के बाद से 18 से 44 वर्ष आयु समूह में कुल 18,76,63,555 लोगों को प्रथम खुराक और 1,39,23,085 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

पांच राज्यों--मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश-- ने 18 से 44 वर्ष आयु समूह में एक करोड़ से अधिक खुराक दी है।

मंत्रालय ने रेखांकित किया कि इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने 18-44 आयुवर्ग में 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी है।

टीकाकरण के 209वें दिन बृहस्पतिवार को कोविड रोधी टीके की 50,77,491 खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया