लाइव न्यूज़ :

'वित्त वर्ष के पहले छह महीने में 52 लाख से अधिक प्रतीक्षा सूची वाले यात्री नहीं कर सके ट्रेन यात्रा’

By भाषा | Updated: November 8, 2021 22:07 IST

Open in App

(अनन्या सेनगुप्ता)

नयी दिल्ली, आठ नवंबर ट्रेनों के लिये अंतिम आरक्षण चार्ट जारी किये जाने के बाद प्रतीक्षा सूची में शामिल 52 लाख से अधिक यात्री मौजूदा वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में ट्रेनों से यात्रा नहीं कर सके। एक आरटीआई आवेदन के जवाब में यह जानकारी मिली है।

वित्त वर्ष 2021-22 में सितंबर तक 32,50,039 पीएनआर (यात्री नाम रिकॉर्ड) स्वत: रद्द कर दिए गए थे, क्योंकि चार्ट तैयार किये जाने के बाद बाद वे प्रतीक्षा सूची में थे। इन पीनएनआर नंबरों पर 52,96,741 यात्रियों की बुकिंग की गयी थी ।

मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौर को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत दी गई अर्जी पर रेलवे ने यह जानकारी दी है ।

वित्त वर्ष 2019-20 में जब नियमित ट्रेनें चल रही थीं, तब करीब 84,61,204 पीएनआर नंबरों को स्वत: रद्द कर दिया गया था क्योंकि चार्ट बनने के बाद वे प्रतीक्षा सूची में थे। इन पीएनआर नंबरों पर लगभग 1.25 करोड़ यात्रियों की बुकिंग थी।

रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, 2019-2020 से 2021-22 तक ट्रेन सेवाओं का लाभ उठाने वाले यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

आरटीआई के जवाब में रेलवे ने कहा है कि पिछले पांच वर्षों में, लगभग पांच करोड़ पीएनआर प्रतीक्षा सूची में होने के कारण अपने आप रद्द हो गए। इनमें 2014-15 में रद्द किए गए पीएनआर की संख्या 1,13,17,481 थी, 2015-2016 में यह संख्या 81,05,022 थी, 2016-2017 में यह 72,13,131 थी, उसके अगले वित्त वर्ष में 73,02,042 और 2018-2019 में यह संख्या 68,97,922 थी ।

इसमें कहा गया है कि पीएनआर रद्द होने के बाद यात्रियों को टिकट का किराया वापस कर दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण