लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 रोधी टीके की 51 करोड़ से अधिक खुराक दी गई : सरकार

By भाषा | Updated: August 9, 2021 15:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त देश में अब तक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की 51 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भारत को 10 करोड़ का लक्ष्य हासिल करने में 85 दिन लगे। इसके बाद 45 दिन में 20 करोड़ का लक्ष्य हासिल किया और 30 करोड़ का लक्ष्य हासिल करने के लिए और 29 दिन लगे। देश में इसके बाद 24 दिन में 40 करोड़ टीके की खुराक दी गई और फिर 20 दिन बाद छह अगस्त को यह आंकड़ा 50 करोड़ को पार कर गया। फिर महज तीन दिन से भी कम समय में देश में एक करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी गई।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 16 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों और दो फरवरी से अग्रिम मोर्चा के कर्मियों का टीकाकण शुरू हुआ। टीकाकरण के अगले चरण की शुरुआत एक मार्च से हुई जिसमें 60 साल से अधिक और गंभीर रोग से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत हुई।

भारत ने एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया। सरकार ने इसके बाद एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीकाकरण की अनुमति देकर अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का निर्णय लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेशभर में 2027 में पहली डिजिटल जनगणना, 11,718 करोड़ रुपये होंगे खर्च,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-जाति आधारित गणना शामिल

क्राइम अलर्टकफ सीरप-नशीली दवाः 25 आरोपियों के यहां ईडी की छापेमारी, एसटीएफ़ के बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की कोठी पर छापा 

क्राइम अलर्टUP Crime: किडनैप हुई लड़की की कुर्सी से बंधी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट, रायबरेली पुलिस ने 8 घंटे में उसे बचाया

स्वास्थ्य"परदेश जाना पर एड्स ना लाना"?, 2025 में सर्वाधिक महिलाएं एचआईवी संक्रमित, सीतामढ़ी में 7400 से ज़्यादा संक्रमित

भारतराष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी में बगावत?, उपेंद्र कुशवाहा ने बेटे दीपक प्रकाश को बनाया मंत्री, विधायक रामेश्वर महतो खफा और सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: राहुल गांधी और किरेन रिजिजू के बीच तीखी बहस, देखें वायरल वीडियो

भारतWest Bengal: दक्षिण कोलकाता के बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर हुईं खाक

भारतगोवा के बाद अब भुवनेश्वर के बार में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

भारतपीएम मोदी, राहुल गांधी समेत नेताओं ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया दुख, प्रियंका गांधी ने कहा- 'उनका जाना कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति'

भारतदिल्ली में अब 11 नहीं 13 जिले होंगे, बदल गया राजधानी का नक्शा; पढ़ें पूरी लिस्ट