लाइव न्यूज़ :

पलामू बाघ अभयारण्य में पशुओं की गणना में 500 से अधिक ट्रैप कैमरों का होगा इस्तेमाल

By भाषा | Updated: September 9, 2021 10:39 IST

Open in App

मेदिनीनगर (झारखंड), नौ सितंबर पलामू बाघ अभयारण्य (पीटीआर) में बाघों समेत अन्य जानवरों की गणना में 500 से अधिक ट्रैप कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ट्रैप कैमरा सेंसरयुक्त एक ऐसा कैमरा होता है जो अपने आसपास की किसी गतिविधि, जैसे किसी जानवर के उसके दायरे में आने पर अपने आप चालू हो जाता है।

पीटीआर के निदेशक कुमार आशुतोष ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि 1,129 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में लगाए जाने वाले 509 ट्रैप कैमरों का इस्तेमाल बाघों समेत अन्य जानवरों की गणना में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चिह्नित जगहों पर कैमरे लगाने की प्रक्रिया अक्टूबर से दिसंबर के बीच शुरू होगी और इस काम के लिए 300 कर्मचारियों को लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तस्वीरों के अलावा बाघों का मलमूत्र भी एकत्रित किया जाएगा और इसे जांच के लिए देहरादून में वन्यजीव प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।

आशुतोष ने बताया कि चार विशेषज्ञ वन अधिकारियों की निगरानी में वन्यजीवों की गणना की जाएगी। अभी इस अभयारण्य में 72 तेंदुए हैं। उन्होंने बताया कि इस गणना के नतीजे अगले साल जुलाई तक आने की उम्मीद है। गणना वैज्ञानिक तरीके से की जाएगी।

उन्होंने बताया कि केचकी को पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करने के लिए राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भेजा गया है। केचकी बेतला राष्ट्रीय उद्यान में एक आकर्षक जगह है जहां शर्मिला टैगोर और बिमल रॉय समेत कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी फिल्मों की शूटिंग की है। बेतला राष्ट्रीय उद्यान एक अक्टूबर से दर्शकों के लिए खोला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर