लाइव न्यूज़ :

इंदौर की केंद्रीय जेल में 500 से ज्यादा कैदियों ने किया पितरों का श्राद्ध

By भाषा | Updated: September 27, 2021 17:30 IST

Open in App

इंदौर (मप्र), 27 सितंबर इंदौर की केंद्रीय जेल में सोमवार को उस समय अनूठा दृश्य नजर आया जब 30 महिला बंदियों समेत 500 से ज्यादा कैदियों ने वैदिक विधि-विधान से अपने पितरों का श्राद्ध करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

जेल अधीक्षक अल्का सोनकर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इस कारागार के इतिहास में पहली बार कैदियों ने अपने पितरों का श्राद्ध किया। इस दौरान 30 महिला बंदियों और 500 पुरुष कैदियों ने धार्मिक रस्में निभाईं। इनमें सजायाफ्ता और विचाराधीन, दोनों प्रकार के कैदी शामिल थे।’’

उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन के सामने कई कैदियों ने अपने पितरों का श्राद्ध करने की इच्छा जताई थी।

सोनकर ने बताया कि श्राद्ध के कर्मकांडों के लिए उज्जैन के एक पुरोहित को खास तौर पर जेल में बुलाया गया था और इंदौर के पास स्थित इस धार्मिक नगरी से पवित्र मिट्टी भी लाई गई थी।

जेल अधीक्षक ने कहा, ‘‘अपने पितरों के श्राद्ध के दौरान बंदियों के चेहरे पर शांति और संतुष्टि का भाव नजर आया तथा उन्होंने पूरे विधि-विधान से तर्पण की रस्में निभाईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह