लाइव न्यूज़ :

दक्षिण-पूर्वी एशिया क्षेत्र में कोविड टीके की 50 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई : डब्ल्यूएचओ

By भाषा | Updated: August 6, 2021 18:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को बताया कि संगठन के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में अभी तक कोविड-19 टीके की 50 करोड़ से ज्यादा खुराकें लोगों को दी गई हैं जिनमें से सबसे ज्यादा 48.9 करोड़ खुराक भारत में दी गई है।

डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व भारत क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर पूनम खेत्रपाल सिंह ने एक बयान में कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जीवनरक्षक कोविड टीका पहुंचाने की दिशा में देश अभूतपूर्व प्रयास कर रहे हैं और उन्होंने महामारी को शीघ्र नियंत्रित करने की अपनी प्रतिबद्धता दिखायी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इन्हें जारी रखना चाहिए और सार्वजनिक स्वास्थ्य तथा सामाजिक कदमों को भी आगे बढ़ाना चाहिए।’’

सिंह ने कहा, ‘‘डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में कोविड-19 टीके की 50 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई हैं, टीके की और खुराक उपलब्ध करायी जा रही हैं और संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच देश टीकाकरण अभियान तेज करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं।’

संगठन से छह अगस्त को जारी बयान के अनुसार, टीके की 61.85 करोड़ खुराक दी गई हैं जिनमें से 14.6 करोड़ लोगों ने दोनों खुराक ली हैं और उनका कोविड टीकाकरण पूरा हो गया है।

बयान के अनुसार, ‘‘सबसे ज्यादा 48.9 करोड़ खुराकें भारत में दी गई हैं और जून में टीकाकरण अभियान के नये चरण के तहत देश में एक दिन में 86 लाख लोगों को खुराक दी गई।’’

उसमें कहा गया है कि क्षेत्र में कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू करने वाले पहले देश इंडोनेशिया में अभी तक 7.1 करोड़ खुराक दी गई है, वहीं थाईलैंड में 1.8 करोड़ खुराक दी गई है।

बयान के अनुसार, श्रीलंका में अभी तक 1.3 करोड़ लोगों को कोविड टीके की खुराक दी गई है और हाल के दिनों में देश में रोजाना पांच लाख लोगों को टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं