लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में कोविड-19 रोधी टीके की 500 से अधिक खाली शीशियां बिखरी मिली

By भाषा | Updated: November 25, 2021 18:48 IST

Open in App

रीवा (मप्र), 25 नवंबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक निस्तारण गड्ढे के आसपास कोविड-19 रोधी टीकों की 500 से अधिक खाली शीशियां बिखरी मिलीं, जिससे बाद अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है।

मऊगंज के प्रखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. एम सिद्दिकी ने बताया, ‘‘काफी पहले समय की ये टीकों की खाली शीशियां हैं जो मऊगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक गड्ढे में निस्तारण के लिए रखी हुई थीं। गड्ढे की दीवार शरारती तत्वों द्वारा तोड़फोड़ कर मंगलवार को इन्हें बिखेर दिया गया है, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करा दी गई है।’’

उन्होंने कहा कि शिकायत में कहा गया है कि मऊगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भूमिगत अपशिष्ट निस्तारण गड्ढे के आसपास कोविशील्ड की 500 से अधिक खाली शीशियां बिखरी पाई गईं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) बी एल मिश्रा ने बताया, ‘‘जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बी के अग्निहोत्री और राघवेंद्र मिश्र मामले की जांच कर रहे हैं। टीके कब-कब भेजी गये और किस-किस को लगी हैं, सारे रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट